silu BJP


भाजपा प्रदेश प्रभारी व चुनाव संयोजक ने सरपंच संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नवीन सिलू को करवाई भाजपा ज्वाइन

बेधड़क इंडिया. सुजानगढ़. विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान सरपंच संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नवीन कुमार सिलू शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रहे सिलू खुड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच भी है। ग्राम पंचायत रतनगढ़ विधानसभा में आती है, जबकि ग्राम पंचायत सुजानगढ़ पंचायत समिति के अधीन है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सिलू के कांग्रेस छोड़कर इस समय भाजपा में शामिल होने पर सुजानगढ़-रतनगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को कुछ नुकसान झेलना पड़ सकता है, क्योंकि वे क्षेत्र में अपनी पहचान रखते है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सिलू को प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह व भाजपा प्रदेश चुनाव समिति संयोजक पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया ने भाजपा ज्वॉइन करवाई। इस दौरान तारानगर उपप्रधान के प्रतिनिधि दिनेश सांकरोत भी भाजपा में शामिल हो गए। नवीन सिलू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में सरपंच साथियों के साथ हुए कुठाराघात से आहत होकर वे भाजपा में शामिल हुए है। सिलू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ झूठे वादे व घोषणाए की। सरपंच साथियों की मांगों को अनदेखा किया गया।

BJP
BJP
Previous articleकार्यालय उदघाटन पर विधायक मनोज सरकार के लिए क्या बोले?
Next articleसंदीप भूतोड़िया ने सालासर बालाजी के दर्शन किए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here