बेधड़क इंडिया. सुजानगढ़. विजयादशमी व संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष में शहर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विशाल पथ संचलन निकाला। सूरज कुमारी गाडोदिया आविमं से शुरू हुआ। लाडनूं बस स्टैंड, गांधी चौक, घंटाघर, स्टेशन रोड, बस स्टैंड होते हुए अशोक स्तंभ पहुंचा, जहां विसर्जन हुआ। संचलन में पूरी गणवेश के साथ सैंकड़ों संघ के स्वयंसेवक ड्रम की धुन पर चल रहे थे।

स्वयंसेवकों का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। संचलन के साथ गाड़ोदा शिव मठ धाम के पीठाधीश्वर गुलाब जती महाराज रथ पर सवार होकर शामिल हुए। गांधी चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ करवा, प्रत्याशी संतोष मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, एडवोकेट मनीष गोठड़िया, शोभाग कंवर, मुरारी खंडेलवाल, दीनदयाल पारीक, पंकज घासोलिया, मनोज पारीक, गौरव इंदौरिया, जिला मंत्री सुमित्रा सैन, सुरभि पांडे, अमरसिंह सैन, किरण पारीक, धीरज पारीक, अशोक पारीक, सुमन सामरिया, विमला पारीक, नरेंद्र गुर्जर, बसंत दाधीच, बजरंग लाल जांगिड़, डॉ. शर्मिला सोनी आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दुर्गा वाहिनी, अखिल भारतीय मैत्री मंच, भाजपा, भाजपा महिला मोर्चा सहित शहर के व्यापारी वर्ग व आमजन ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विसर्जन स्थल पर गणवेशधारी स्वयंसेवको द्वारा विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियां दी गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्वयंसेवक संघ सीकर विभाग प्रचारक महावीर जती थे। उन्होंने हिंदू समाज में प्राप्त उच्च नीच के भेदभाव को दूर करने और अखंड भारत के निर्माण का संदेश दिया। मुख्य वक्ता सीकर विभाग प्रचारक उत्कर्ष ने शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह राकेश कुमार ने किया। इधर, दुर्गावाहिनी सुजानगढ़ की कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दुर्गावाहिनी कार्यकर्ता सुमित्रा सैन ने बताया कि संघ द्वारा संघ के स्थापना कार्यक्रम की कड़ी में पूरे नगर के स्वयंसेवक द्वारा पूरे नगर में पद संचलन का नगर संयोजिका समीक्षा भाटी, सहसंयोजिका आरती सोनी, शीतल शर्मा, आशा प्रजापत, रितिका सैनी, दुर्गा प्रजापत, दिव्या शर्मा, लक्ष्मी देवी, जसोदा प्रजापत, सुरभि पांडे, कृष्णा सैन व गोमती देवी तूनवाल आदि ने स्वागत किया।