भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने किया नामांकन दाखिल, नेता प्रतिपक्ष बोले-छह फूट दो ईंच का आदमी करके जा रहा वादा…

BJP namankan sujangarh

बेधड़क इंडिया. सुजानगढ़. सुजानगढ़ विधानसभा चुनाव में बुधवार को कांग्रेस की ओर से मनोज मेघवाल के नामांकन के बाद गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के बाद अब भाजपा ने भी ताकत दिखाई। भाजपा के नामांकन के बाद रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नोहरे में आमसभा हुई।
सभा को उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सम्बोधित किया। सभा में राठौड़ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरी विधानसभा से काफी संख्या में लोग सभा में पहुंचे। राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार में पेपरलीक घोटाले के कारण लाखों विद्यार्थियों का जीवन बर्बाद हो गया। सीएम अशोक गहलोत ने सुजानगढ़ के उपचुनाव में बड़ी बड़ी घोषणाएं की, लेकिन एक भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कांग्रेस ने होर्डिंग लगवाए हैं काम किया है दिल से कांग्रेस फिर से..। मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने दिल से सिर्फ लूटने का काम किया है। बिजली के बिल में करंट आता है। सौ यूनिट बिजली फ्री और पांच सौ रुपए में सिलेंडर के झूठे वादे किए। राठौड़ ने कहा गहलोत ने आचार संहिता से ठीक पहले जिले की घोषणा की, जिसके कारण जिला अटक गया। उन्होंने जनता को बेवकूफ समझा। आज मैं कह कर जा रहा हूं कि छह फूट दो ईंच का आदमी सुजानगढ़ को जिला बनाएगा। अब यहां की जनता भाजपा को जिताकर, संतोष मेघवाल को विधानसभा में भेजकर हिसाब चुकता करेगी। संचालन नरेंद्र भाटी ने किया।

परदे के पीछे कई बैठकों से असंतुष्ठों को किया एक

BJP namankan sujangarh

भाजपा प्रत्याशी से नाराज भाजपा के असंतुष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एक जाजम पर लाने के लिए करीब दो-तीन दिन से प्रयास जारी थे। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, मांगीलाल पुजारी, जिला संगइन प्रभारी रामगोपाल व पंजाब के विक्रमसिंह ने सभी से अलग-अलग बैठके कर समझाईश की। सभी को पार्टी के लिए एकजुट होने का संदेश दिया गया। नाराज कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आएगी। हर कार्यकर्ता से निवेदन कर एक कर सभा में पहुंचने का न्यौता दिया। नतीजा भी सुखद रहा। इधर, सभा से पहले पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल के घर भी राजेंद्र राठौड़ ने पहुंचकर बैठक की। राठौड़ के साथ खेमाराम सभा में पहुंचे। इससे पहले चूरू से विक्रमसिंह कोटवाद व गोपाल बालाण ने बुधवार शाम को सुजानगढ़ में सभी के साथ बैठक कर एकजुट किया।
सभा को इन्होंने भी किया संबोधित……

BJP namankan sujangarh

सभा को रतनगढ़ भाजपा प्रत्याशी अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, प्रभारी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, नौरंग वर्मा, चूरू भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, मंडल अध्यक्ष भागीरथ करवा, पवन माहेश्वरी,पार्षद शर्मिला सोनी, गणेश मंडावरिया, विजय चौहान, महावीरसिंह पार्वतीसर, सुमित्रा सैन ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिप सदस्य नौरंग सीलू, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, रिछपाल बिजारनिया, कमल दाधीच, पार्षद पंकज घासोलिया, पुरुषोत्तम शर्मा, एडवोकेट अशोक पारीक, निर्मल सिंगोदिया, मनीष गोठड़िया, गौरव इंदौरिया, नरेंद्र प्रजापत, महेश जोशी, भंवरलाल गिलान, प्रेमप्रकाश स्वामी, पार्षद तनसुख प्रजापत, ममता ओझा, सुरभि पांडे, चंद्रप्रभा सोनी, मनोज पारीक, हरिओम खोड़, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

एक जाजम पर आई भाजपा, एकजुटता का संदेश
बुधवार को जहां मनोज मेघवाल के समर्थन में कांग्रेस ने नामांकन के बाद रैली और सभा कर ताकत दिखाई थी। उसका हिसाब भाजपा ने गुरुवार को नामांकन के बाद सभा और रैली कर हिसाब बराबर कर दिया। अभी तक ना तो भाजपा कार्यकर्ताओं में ना तो चुनावी माहौल था, ना ही पार्टी एक जगह नजर आ रही थी। गुरुवार को राजेंद्र राठौड़ ने सबको एक जाजम पर लाने का करिश्मा कर दिखाया। हालांकि यह बुधवार शाम एक गेस्ट हाउस में हुई कार्यकर्ताओं की मीटिंग में यह पहले ही तय हो गया था, लेकिन राठौड़ के नेतृत्व में गुरुवार को सब खुलकर जोश के साथ एक मंच पर नजर आए । रैली में भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश देख शहर में लोग कई तरह की चर्चाएं करते नजर आए। लोगों में सबसे बड़ी चर्चा बीएल भाटी के आरएलपी में शामिल होकर जायल चले जाने और बाबूलाल कुलदीप को आरएलपी की टिकट मिलने को लेकर रही। कुल मिलाकर गुरुवार के दिन अभी तक पीछे चल रही सुजानगढ़ भाजपा ने माहौल को बैलेंस कर दिया।

Previous articleभाजपा से संतोष ने भरा नामांकन, संपति का दिया ब्यौरा
Next articleबाबूलाल कुलदीप की एंट्री, अब पूरा चुनावी माहौल बना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here