अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा ने विशेष लोक अभियोजक पद्मश्री निकम से की अभियोजन पर विशेष चर्चा
बेधड़क इंडिया.सुजानगढ़  अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा ने देश के प्रसिद्ध विशेष पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे पद्मश्री उज्जवल निकम से मुंबई में मुलाकात कर अभियोजन को लेकर चर्चा कर कई बारीकियां समझी। साथ ही उन्होंने अभियोजन से जुड़े नियम बताते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त वरिष्ठ अधिवक्ता निकम ने अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा से राजस्थान अभियोजन विभाग के बारे में जानकारी लेते हुए अभियोजन के दौरान समस्या आने पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। निकम ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। बिना रूके कार्य करें, परिणाम जरूर मिलेगा। अपराधी अपराध करने से नहीं डरता, लेकिन अपराधी साबित होने से डरता है। ऐसे में आरोपी को दोषी करार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के निर्णयों को हमेशा पढ़ते रहें। अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा ने बताया कि उज्जवल निकम को सिद्धपीठ सालासर बालाजी आने का निमंत्रण देने पर जल्द आने का आश्वासन दिया है। नेहरा ने बताया कि उनका भी दोष सिद्धि 95 प्रतिशत से अधिक रहा है। वे पुलिस महानिदेशक एसीबी से सम्मानित भी चुके है। विशेष उपलब्धियों और सर्वेश्रेष्ठ कार्य करने पर कुछ माह पहले चूरू जिला कलेक्टर से जिला स्तर पर सम्मानित भी हुए।

जानिए कौन है उज्जवल निकम
उज्जवल निकम ने 1993 बम विस्फोट, गुलशन कुमार हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्याकांड, 2008 के मुंबई हमलों में संदिग्धों पर मुकदमा चलाने में सहयोग किया। निकम जघन्य अपराधों में भारत के विशेष लोक अभियोजक रहे हैं, जिन्होंने हत्या और आतंकवाद के मामलों पर काम किया है। उन्होंने 26/11 हमलों के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने का काम किया है। 1993 मुंबई हमलों के आरोपी याकूब मेमन के पक्ष में ट्विट करने पर उज्जवल निकम ने अभिनेता सलमान खान की आलोचना की थी। गुगल पर किए गए सर्च के अनुसार निकम ने अपने कॅरियर में करीब 628 आजीवन कारावास व 37 आरोपियों को मौत की सजा दिलाई है।

Previous articleअग्रसेन जयंती पर शहर में शोभायात्रा, देवताओं की संजीव झांकिया रही आकर्षण
Next article100 बसंत देख चुके काला का मनाया हैप्पी बर्थ-डे, बग्गी पर बैठाकर निकाला जुलूस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here